फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद हत्याकांड का आरोपी शुएब मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ अड्डे पर स्थित हॉस्पिटल के सामने सोमवार रात जुनैद (22) की हत्या के मामले में आरोपी शुऐब को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। मुख्य आरोपी सलमान सहित चार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के एक मीनारा मस्जिद निवासी जुनैद सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपने चचेरे भाई सलीम के साथ नौचंदी मेले से घर लौट रहा था। सलीम के मुताबिक हॉस्पिटल के सामने पीछे से बाइक पर आए युवकों ने उन्हें रोक लिया था। उनके साथ जुनैद की कहासुनी होने लगी। सलमान ने तमंचा निकालकर जुनैद को सीने में गोली मार दी। जुनैद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। बाइक सवार आरोपी भी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुनैद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जुनैद के पिता मोहम्मद इशहाक ने कोतवाली क्षेत्र में रांगड़ों की चौपाल निवासी सलमान, बिलाल, शुऐब, सुहेल और लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक मीनारा मस्जिद निवासी सुहैली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शुऐब को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें