फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंपिंग के जहान में छा गए हॉर्स-राइडर

Sat, 11 Feb 2017 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंपिंग के जहान में हॉर्स और उनके राइडर्स चमक बिखेर रहे हैं। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के ग्राउंड पर सिर्फ घोड़ों के सांसें ही नहीं फूल रहीं, सवारों का दम भी फूल रहा है। प्रैक्टिस से लेकर प्रतियोगिता की जंपिंग तक उनके चेहरे पर तनाव और गंभीरता उनका हाल बता रही है। नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, देखने वालों का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। राइडिंग नए मुकाम छूने को बेताब हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को खेले गए मैच में ईसीई और ईजीसी टीम का परचम रहा। नेशनल इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप जीडी सेकेंड जंपिंग नॉर्मल टीम इवेंट में ईसीई की टीम पहले नंबर पर रही। सवार जिबरन खान, ऋषभ मेहता, बालाजी और कापेन सीतलवाड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे नंबर पर अमर एएस की टीम रही। इसमें राइडर असरे बूटा, जहन सीतलवाड़, सेहज विर्क ने अच्छी घुड़सवारी का परिचय दिया। एनईसी जीडी वन जंपिंग नॉर्मल में ईजीसी स्टेबल्स की टीम के सवार सेहज विर्क ने बाजी मारी। दूसरे नंबर पर ईसीई के जिबरन खान और तीसरे नंबर कावेन सीतलवाड़ रहे। एनईसी जीडी सेकेंड जंपिंग सिक्स बार इवेंट में जहन सीतलवाड़ ने अपने घोड़े कैबरीनी के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर आरवीसी के सवार विजय प्रताप सिंह और उनके घोड़े एंडी फ्लोर रहे। तीसरे स्थान पर केसीएन के कीरत सिंह नागा ने अपने घोड़े बिग मनी के साथ बाजी मारी।

खुद से ज्यादा घोड़े का ख्याल
राइडर्स को खुद से ज्यादा घोड़े का ख्याल है। जितना अपनी फिटनेस पर को लेकर अलर्ट हैं उससे कहीं अधिक घोड़ों की केयर की जा रही है। अगर घोड़ा अनफिट हो गया तो प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगे। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले निरीक्षण होता है। हर इवेंट से पहले इंस्पेक्शन पास करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें