फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोहियानगर में जूस विक्रेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने आरोपियों को अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा, भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित जाकिर हुसैन कॉलोनी में जूस विक्रेता वाजिद पर सोमवार को दो आरोपियों लोहियानगर के दानिश व लिसाड़ी गेट के समीर ने पैसे के लेनदेन के विवाद में अवैध पिस्टल से फायरिंग की थी। फायरिंग में युवक बाल-बाल बचा था।पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी वरीसा ने लोहियानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए था कि उनका पुत्र वाजिद जाकिर हुसैन कॉलोनी में जूस की दुकान चलाता है। 29 जून की शाम आरोपी दानिश व समीर दुकान पर पहुंचे थे। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गइ। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अवैध पिस्टल से दुकानदार पर फायरिंग कर दी। दुकानदार ने दुकान के अंदर कोने में छिपकर अपनी जान बचाई थी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग गए। घटना दुकान के सामने लगे कैमरों में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को डंपिंग ग्राउंड के पास से पकड़ लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तमंचा व तीन कारतूस मिले। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें