फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएसएम ने टैप्स को 53 रन से हराकर ट्रॉफी कब्जाई

विज्ञापन
जेएसएम की जीत के बाद खिलाड़ी को किया गया सम्मानित - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मवाना रोड स्थित क्रिकेट मैदान में रविवार को जेएसएम क्रिकेट एकेडमी व टैप्स क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें जेएसएम की टीम ने 53 रन से फाइनल जीतकर ट्राॅफी अपने नाम की। जेएसएम टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 10 विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसमें आरव ने टीम की ओर से 77, अमोघ ने 48 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में टैप्स की ओर से प्रखर विश्नोई ने 3 और युवराज ने 3 विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैप्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 25.3 ओवर में 128 रन ही बना सकी। इसमें निशांत ने सबसे अधिक 62 रन बनाए। गेंदबाजी में विराज ने दो विकेट लिए। जेएसएम की टीम ने 53 रन से मैच जीतकर फाइनल में ट्रॉफी कब्जाई। इस मौके पर प्रखर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, आरव को मैन ऑफ द मैच, अमोघ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। यहां कोच अनंत विश्नोई समेत आदि लोग रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें