फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयकों से किसानों की आमदनी होगी दोगुनी : सूर्यप्रताप शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विधेयकों से किसानों की आमदनी होगी दोगुनी : सूर्यप्रताप शाही
विज्ञापन

मेरठ। मोदी सरकार ने किसानों की खुशहाली और कृषि सुधार के लिए जो दो विधेयक पास किए हैं, उससे किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। यह बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को भाजपा की वर्चुअल बैठक में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सरकार ने किसानों के फायदे के लिए कृषि उपज व्यापार व वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल और कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार बिल 2020 पास किए हैं। इन बिलों की लंबे समय से कमी महसूस की जा रही थी। कृषि उपज व्यापार वाणिज्य बिल से न तो मंडी खत्म हो रही है और न ही एमएसपी। कांग्रेस इसका दुष्प्रचार कर किसानों को गुमराह कर रही है। बिल पास होने से किसान को अपनी फसल देश में कहीं भी बेचने की आजादी मिलेगी। कहा कि किसानों को मिलने जा रही राहत कांग्रेस को पच नहीं रही है। जबकि उनके ही नेता भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट में एपीएमसी अधिनियम को ही खत्म करने की बात कही गई थी। जबकि हम एपीएमसी अधिनियम को खत्म नहीं कर रहे हैं। शाही ने कहा कृषक सशक्तिकरण व संरक्षण कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार बिल का दुष्प्रचार किया जा रहा है कि इससे छोटे किसानों की जमीन कंपनी छीन लेगी। जबकि यह गलत है। ठेका खेती के चलते न केवल किसान को उनकी फसल का ज्यादा दाम मिलेगा, बल्कि गुुणवत्तायुक्त बीज, कृषि तकनीक, मांग के अनुरूप फसल बोने का मौका मिलेगा। इससे छोटे किसान बिचौलियों के चंगुल में फंसने से बचेंगे। विवाद होने पर किसान एसडीएम के यहां आर्बिट्रेशन में जा सकेंगे। शाही ने किसानों से अपील की कि वह किसी भी राजनीतिक दल और किसान संगठनों के झांसे में न आएं। भाजपा ने कांग्रेस से ज्यादा किसानों को राहत दी है। किसान सम्मान निधि से अब तक किसानों को 92 हजार करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें