फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जय भीम' बोलने पर जेएनयू ने रोका एडमिशन, लगाया 10 हजार का जुर्माना

Thu, 19 Jul 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जय भीम बोलने पर यूपी के मुजफ्फरनगर में रहने वाले एक शोधार्थी छात्र का जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू ) ने एडमिशन रोक दिया है। पिछले वर्ष के मामले में कार्रवाई करते हुए जेएनयू के चीफ प्राक्टर ने दस हजार का जुर्माना भी लगा दिया है। साइंस पॉलिसी में पीएचडी कर रहा छात्र सन्नी धीमान जेएनयू में वर्ष 2016 में छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुका है।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के प्रकाश चौक निवासी सन्नी धीमान दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय में साइंस पॉलिसी में पीएचडी के छात्र हैं। उसने वर्ष 2013 में जेएनयू में प्रवेश लिया था। झेलम हॉस्टल के रूम नंबर 209 में रह रहे शोधार्थी का यह चौथा साल है। छात्र राजनीति में सक्रिय सन्नी ने दो साल पहले जेएनयू में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। 

मंगलवार को सन्नी शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए जेएनयू के प्रशासनिक भवन पहुंचा, जहां उसे अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश थमा दिया गया। 16 जुलाई, 2018 के जेएनयू चीफ प्राक्टर के आदेश की प्रति में 14 अप्रैल, 2017 की घटना का जिक्र किया गया है। जेएनयू सेंट्रल लाइब्रेरी में डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम में सन्नी धीमान ने अपनी बात रखने के बाद जय भीम का नारा लगा दिया था। उसी संदर्भ में जेएनयू ने जांच के बाद उन पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए एडमिशन रोक दिया है। 
विज्ञापन

जय भीम का नारा देकर नहीं किया अपराध 

जेएनयू की कार्रवाई से आहत शोधार्थी सन्नी धीमान का कहना है कि लाइब्रेरी भवन का नाम बाबा साहब के नाम पर रख दिया गया, मगर जेएनयू में एससी और ओबीसी छात्र-छात्राओं की सीटें कम कर दी गई है। इस मुद्दे को उठाने की वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जय भीम का नारा देकर उसने कोई अपराध नहीं किया है। दस हजार रुपये का जुर्माना उत्पीड़न नहीं तो क्या है? छह माह की फीस मात्र 180 रुपये हैं। जेएनयू प्रशासन ने जुर्माना अदा न करने पर पीएचडी के चौथे वर्ष में प्रवेश से इंकार कर दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें