फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ ने राधा गोविंद को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में 14 नवंबर से ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट सीनियर वर्ग में होगा। इसे लेकर बुधवार को जीटीबी में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल और राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। इसमें जेएमएस वर्ल्ड स्कूल ने शानदार जीत प्राप्त की।
जेएमएस वर्ल्ड हापुड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 229 रन बनाए। इसमें आरिश ने 43, आदिल ने 41, सलीम ने 40, शहज ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने तीन, आईश ने दो, परमजोत ने दो, नकुल ने दो, असकान ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 210 रन ही बना सकी और 19 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से तोहिदूर ने 44, नकुल ने 43, कबीर जैन ने 41, चिराग ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में जेएमएस वर्ल्ड की ओर से लक्ष्य ने तीन, विवेक ने दो, अब्दुल रहमान ने दो, याहया ने दो, कार्तिक ने एक विकेट लिया। मैच के बाद क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग में 9 टीम हिस्सा ले रही हैं। इसमें राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, शार्पेन पब्लिक स्कूल, रुद्रा, जेएमएस वर्ल्ड, डीपीएस, ऋषभ, दीवान, गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल की टीम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें