फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हार्ड हिटर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची जेके स्पोर्ट्स की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कृष्णा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अस्मिता महिला वॉलीबाल लीग शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कृष्णा पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय अस्मिता महिला वॉलीबाल लीग का आयोजन किया गया। पहले दिन कई मैच हुए। इसमें महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जेके स्पोर्ट्स की टीम ने हार्ड हिटर टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जितेंद्र सतवाई ने किया। विद्यालय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें टीमों के बीच बेहतर मुकाबले देखने को मिले। पहले मुकाबले में मोदीनगर एकेडमी ने कृष्णा पब्लिक स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में हार्ड हिटर बी टीम ने अशोका एकेडमी को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में जेके स्पोर्ट्स ने हार्ड हिटर-ए को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कृष्णा एकेडमी ने दर्शन एकेडमी को हराकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। शुक्रवार को प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनीत पंवार सहित अन्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें