फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लीग स्टेज में पैराडाइज और सुपर स्मैशर ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड में चल रहे नरेंद्र चंद शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इसमें पैराडाइज और सुपर ने जीत दर्ज की। पहले मैच में टॉस जीतकर सुपर स्मैशर के कप्तान सुखप्रीत सिंह ( सुक्खी) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 162 रन बनाए। सोनू चौहान ने 56 रन और हरीश नेगी ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में स्पोर्ट्स एक्स की ओर से प्रवीन कुमार ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट, संदीप सिंह ने चार ओवर में 52 रन देकर दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स एक्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 166 रन ही बना सकी । इसमें सनी सिंह ने 38 रन और इसरार ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सुपर स्मैशर की ओर से जगदीश नेगी ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट और सोनू चौहान ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच सोनू चौहान रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच पैराडाइज और गटसी ब्रेव के बीच खेला गया। इसमे पैराडाइज ने अपना मैच 31 रन से अपने नाम किया। टॉस जीतकर पैराडाइज के कप्तान ऋषि चंदन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। मोहम्मद दानिश ने 41 रन और पंकज तोमर ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गटसी ब्रेव की ओर से माधव ने 25 रन देकर दो विकेट और विशाल सिवाच ने तीन ओवर में दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गटसी ब्रेव की टीम 18.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी। आशु ने 60 रन और राज सिंधु ने 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पैराडाइज की तरफ से आर्यन ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट और दीपक बालियान ने 3.4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद दानिश को चुना गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक संजीव शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, हनी क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें