फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस थाने में थे कोतवाल, आज उसी में लगेगी प्रतिमा

Tue, 03 Jul 2018 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
1857 की क्रांति के जनक अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर जिस सदर बाजार थाने में तैनात थे, आज उसी थाने में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी। पुलिस अफसरों ने सदर बाजार थाने को सजाकर तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सदर बाजार थाने के कोतवाल रहते हुए धन सिंह गुर्जर ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी। धन सिंह कोतवाल के नेतृत्व में जेल पर हमला बोलकर सैकड़ों कैदियों को छुड़ा लिया गया था। 
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने 10 मई क्रांति दिवस पर शहीद धन सिंह की प्रतिमा सदर बाजार थाने में स्थापित कराने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के अनुसार, कोतवाली सदर बाजार के कोतवाल रहे ग्राम पांचली निवासी धन सिंह गुर्जर ने 10 मई 1857 के दिन इतिहास प्रसिद्ध ब्रिटिश विरोधी जनक्रांति के विस्फोट में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक पूर्व योजना के तहत विद्रोही सैनिकों तथा कोतवाल धन सिंह सहित पुलिस फोर्स ने अंग्रेजों के खिलाफ साझा मोर्चा गठित कर क्रांतिकारी घटनाओं को अंजाम दिया।
शाम पांच से छह बजे के बीच सदर बाजार की सशस्त्र भीड़ और सैनिकों ने सभी स्थानों पर एक साथ विद्रोह कर दिया। कोतवाल धन सिंह द्वारा निर्देशित पुलिस के नेतृत्व में क्रांतिकारी भीड़ ने ‘मारो फिरंगी’ का घोष कर सदर बाजार और कैंट क्षेत्र में अंग्रेजों का कत्लेआम कर दिया। कोतवाल धन सिंह के आह्वान पर उनके अपने गांव पांचली सहित घाट, नंगला, गगोल, नूरनगर, लिसाड़ी, चुड़ियाला, डीलना आदि गांवों के हजारों लोग सदर कोतवाली में क्षेत्र में जमा हो गए थे। प्रचलित मान्यता के अनुसार कोतवाल धन सिंह के नेतृत्व में रात दो बजे नई जेल तोड़कर 839 कैदियों को छुड़ा लिया गया और जेल में आग लगा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें