1977 से 1992 तक प्रशासक ही रहे
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर वैसे तो 23 बार प्रशासक के तौर पर आईएएस अधिकारी आसीन रहे, लेकिन खास बात यह है कि 1977 से 1992 के बीच अध्यक्ष का निर्वाचन नहीं हुआ, जिस कारण प्रशासक ही जिम्मेदारी संभालते रहे।
मांगेराम चौधरी का प्रोफाइल
नाम - मांगेराम चौधरी
उम्र - 63 साल
शिक्षा - बीपीएड, पीएचडी
परिवार - पत्नी, दो बेटी और दो बेटे। बेटा अमोल चौधरी, ईशान चौधरी कारोबारी हैं। परिवार में तीन योजनाओं से ब्लाक प्रमुख पद रहा है। इनके भाई बिजेंद्र चौधरी अभी नागल से ब्लाक प्रमुख हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष से चार सवाल
सवाल - ग्रामीण क्षेत्र में विकास को लेकर क्या सपना है।
जवाब - गांवों में पेयजल, रास्तों आदि की बेहतर सुविधा दिलानी है। अच्छी मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिलें, यही हमारा संकल्प है।
सवाल - विपक्ष के सदस्यों की संख्या भी काफी है, ऐसे में उनको कैसे साधेंगे।
जवाब - विपक्ष की अपनी जिम्मेदारी है, हमारा उद्देश्य सभी सदस्यों का सम्मान देना है, विकास कार्यों में उनकी सहभागिता होगी, सबको साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
सवाल - आपकी नजर में बड़ी समस्या क्या है, उसका कैसे निदान किया जाएगा।
जवाब - समस्याओं के संबंध में फीडबैक लिया जाएगा, लेकिन ज्यादातर जगहों पर रास्तों की समस्या रहती है। जिला पंचायत से सड़कों के निर्माण प्राथमिकता से कराए जाएंगे।
सवाल - कार्य समय पर हों, उसको लेकर कार्य पद्धति में किस तरह बदलाव लाया जाएगा।
जवाब - समयबद्ध तरीके से कार्य निपटाने की प्राथमिकता रहेगी। बैठकें समय पर कराई जाएंगे और सही ढंग से कार्यों का निष्पादन कराया जाएगा।