फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्ना विवाद: अब कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने आडवाणी को लेकर कही ये बड़ी बात

Mon, 07 May 2018 01:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सहारनपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने कभी मोहम्मद अली जिन्ना को देशभक्त नहीं माना। भाजपा के वरिष्ट नेता लालकृष्ण आडवाणी कराची में जिन्ना की मजार पर मत्था टेक चुके हैं। कहा कि जिन्ना को लेकर भाजपा को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए।  

विज्ञापन


पढ़ें : एएमयू में जिन्ना की फोटो मिलने से उलेमा खफा, की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


साहबजी नगर में पत्रकार वार्ता में राजीव शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने भ्रष्टाचारियों को टिकट दिया है, जिसका जवाब जनता मतदान कर देगी। मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर चल रहे विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने ही जिन्ना को लेकर विवाद खड़ा किया। कांग्रेस ने कभी जिन्ना को देशभक्त नहीं माना। क्योंकि, जिन्ना की वजह से ही देश का बंटवारा हुआ। कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कराची में जिन्ना की मजार पर मत्था टेका और उनकी तारीफ की थी। जसवंत सिंह ने जिन्ना को देशभक्त लिखा और अब स्वामी प्रसाद मौर्य जिन्ना को देशभक्त बता रहे हैं। किसी कांग्रेसी ने जिन्ना की मजार पर आज तक मत्था नहीं टेका। भाजपा के कुछ नेता जिन्ना की फोटो हटाने की बात कर रहे हैं तो कुछ उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं। जिन्ना को लेकर भाजपा ने ही विवाद पैदा किया है। भाजपा को देश को बताना चाहिए कि जिन्ना पर उनका क्या विचार है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, एआईसीसी सदस्य व कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद साबरी, विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें