फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 15 को होगी जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां अब तेज होने लगी हैं। कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में अब पार्टी की ओर से लगातार गांव-देहात में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग लगातार आवेदन कर रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारी ऐसे सभी दावेदारों की कुंडली बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी साफ और स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। दावेदारों का ब्योरा जुटाकर आलाकमान को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को मवाना में बड़ी जनसभा होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर समेत कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। जनसभा के जरिए जिला पंचायत चुनाव की तैयारी का पार्टी की ओर से आगाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें