फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण निर्माताओं को मिले हेल्थ कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आभूषण निर्माताओं को मिले हेल्थ कार्ड
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के सहयोग से आभूषण निर्माताओं को हेल्थ कार्ड दिए गए। रविवार को सराफा बाजार रुक्मिणी प्लाजा में पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कारीगरों को हेल्थ कार्ड बांटे।
सराफा व्यापारियों ने ज्वैलर्स के साथ लगातार हो रही लूट और ठगी की घटनाओं की रोकथाम एवं मेरठ में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भी भेजा। 20 कैरट के स्वर्ण आभूषणों को केंद्र सरकार की अनिवार्य हाल मार्किंग की सूची में शामिल करने की मांग के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान को भी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बुलियन अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल की अध्यक्षता में लगभग 50 स्वर्णकारों ने योजना में पंजीयन के लिए फार्म लिए। पहले चरण में जीजेईपीसी ने मेरठ में जेवर बनाने के काम में लगे 10 हजार से अधिक कारीगरों के परिचय कार्ड बनाना तय किया है। कार्ड के माध्यम से कारीगरों व उनके परिवारों को एक लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ मिलेगा। इसके प्रीमियम में केवल 25 प्रतिशत अंशदान देने पर 450 से 650 रुपये तक मिलेगा। बाकी 75 प्रतिशत प्रीमियम स्वयं केंद्र सरकार के कोष से मिलेगा। कार्ड पर मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन का लोगो भी रहेगा। कार्डधारक कारोबारी अगर माल लेकर जाता है तो पुलिस द्वारा सीमा शुल्क व अन्य पूछताछ करने पर कारोबारी की पहचान इसी कार्ड से होगी। कार्ड पर एक डिजिटल नंबर भी है। इस पर एसएमएस भेजकर पुलिस इसकी सत्यता की जांच कर सकती है।
विज्ञापन

संचालन महामंत्री विजयआनंद अग्रवाल ने किया। इस मौके पर राजकिशोर रस्तोगी, संदीप अग्रवाल, मनोज गर्ग, विवेक शेखर, लोकेश व अनुराग सहित अन्य कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें