फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में जल्द बनेगा ज्वैलरी पार्क : पीयूष गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन और मेरठ जेम्स एंड ज्वेलरी फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। उन्होंने केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। मंत्री ने मेरठ में जल्द ही ज्वैलरी पार्क बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




बुलियन एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि सभी विभाग इस कार्य के लिए संगठित रूप से काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने शहर के स्वर्ण व्यापारियों के सभी विषयों को सुना। उनके सुझाव भी लिए गए। विभाग के संयुक्त सचिव ने ज्वैलरी पार्क के कार्यों की जानकारी दी। मेरठ विकास प्राधिकरण ने इसके लिए 40,000 मीटर भूमि संरक्षित की है। सामने आया कि 2019-20 में इस परियोजना का सर्वे भी हो चुका है। कई विषयों पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है।
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि शहर में ज्वैलरी पार्क बनना तय है। उन्होंने जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आने की बात कही। केंद्रीय मंत्री से मिलने वालों में प्रदीप अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और ऋषभ माहेश्वरी थे। विपिन अग्रवाल, मनोज वर्मा, अमित रस्तौगी और विपुल अग्रवाल भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें