फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, 50 व्यापारियों को दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यातायात पुलिस ने शहर को जाम मुक्त करने के लिए अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। लालकुर्ती में 50 व्यापारियों को नोटिस दिए गए हैं। इसके अलावा 35 वाहनों का चालान किया गया है, जो नो पार्किंग में खड़े थे। दस वाहनों को क्रेन से खींचकर पुलिस लाइन भेजा गया।
विज्ञापन

एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बाउंड्री रोड टेलीफोन एक्सचेंज से लेकर लालकुर्ती पैंठ और जीरो माइल तक दिनभर में भीषण जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको दृष्टिगत रखते हुए सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पचास व्यापारियों को नोटिस दिए गए हैं। यदि अब भी वह सुधार नहीं लाते तो इनके खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
नो पार्किंग में खड़े 35 वाहनों का चालान किया गया। यातायात पुलिस ने क्रेन से दस वाहनों को पुलिस लाइन भेजा गया। एसपी यातायात ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें। शहर को जाम मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें