बंद मकान से जेवरात, नकदी और सामान चोरी, पड़ोसी पर शक
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर के महलवाला रोड पर स्थित मोहल्ला आंबेडकर नगर में चोरों ने बुधवार रात एक बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। लोगों को पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर शक जताया। पूछताछ में आरोपी में वारदात स्वीकार कर ली। जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया।
कस्बा शाहजहांपुर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अजय पुत्र जय भगवान ने बताया कि उसके पिता का कुछ दिनों पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इसके चलते वह और उसकी पत्नी घर का ताला लगाकर अस्पताल गए हुए थे। बुधवार रात अज्ञात व्यक्ति ने मकान का ताला तोड़कर 16 हजार रुपये, दो सिलिंडर समेत सोना-चांदी के जेवरात सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर मकान मालिक को फोन पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसएसआई सूर्यदीप सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।