फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे गैंगस्टर के मुकदमे में इकबाल के बेटे अबरार कबाड़ी ने कोर्ट में किया सरेंडर, गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकबाल के बेटे अबरार कबाड़ी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन

मेरठ। कुर्की का नोटिस चस्पा होने के बाद इकबाल कबाड़ी के बेटे अबरार ने कोर्ट में गैंगस्टर की धाराओं में दर्ज दूसरे मुकदमे में सरेंडर कर दिया है। मामले में छह आरोपी अब तक जेल जा चुके हैं। गैंग लीडर इकबाल कबाड़ी ने हाईकोर्ट में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ रिट डाली हुई है। जिसके चलते पुलिस अभी इकबाल को कानूनी दांव पेच के चलते गिरफ्तार नहीं कर सकती है।
विज्ञापन

हाजी इकबाल को गैंग लीडर बनाते हुए गैंगस्टर का दूसरा मुकदमा सदर बाजार थाने में दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना लालकुर्ती पुलिस कर रही है। हाजी इकबाल, उसके बेटे अफजाल, इमरान, अबरार निवासी पटेल नगर, साथी मन्नू कबाड़ी निवासी गंज बाजार, सलीम, मोहम्मद जहीन निवासी जामुन मोहल्ला को नामजद किया गया था। जिसमें इकबाल कबाड़ी ने हाईकोर्ट में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ रिट दाखिल की थी। जब तक रिट पर फैसला नहीं होता, तब तक इकबाल कबाड़ी को पुलिस नहीं पकड़ सकेगी। वहीं अबरार ने कोर्ट में बुधवार को सरेंडर कर दिया है। बृहस्पतिवार को लालकुर्ती थाने में कोर्ट से अबरार की सरेंडर की रिपोर्ट पहुंची। जबकि अफजाल, इमरान, मन्नू कबाड़ी, सलीम और जहीन जेल जा चुके हैं। अबरार की पुलिस ने 82 भी कोर्ट से ले ली थी। कुर्की से पहले 82 का नोटिस पटेल नगर स्थित कोठी पर अबरार का चस्पा कर दिया था। कुर्की के डर से उसने कोर्ट में सरेंडर किया है। विवचेक इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी के बयान लिए जाएंगे। जिसके बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें