पीड़ित ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की रखी मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास गांव में चोरों ने बंद मकान से सोने के जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली। ससुराल से लौटने पर पीड़ित को वारदात का पता चला। मोदीपुरम में बैटरी की दुकान करने वाले शाहरुख निवासी पावली खास ने बताया कि वह 16 जून को अपनी ससुराल खतौली गए थे। चार जुलाई को जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से सोने का गले का सेट, सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, नाक की लौंग और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।-