मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ कैंट ने रविवार को शहर के एक होटल में अपना अधिष्ठापन समारोह मनाया। इस अवसर पर डॉ. गौरव दत्ता ने वर्ष 2026-2027 के लिए क्लब अध्यक्ष का पदभार संभाला। उनके साथ विकास मित्तल ने सचिव और राकेश बाटला ने कोषाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण किया।
समारोह का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 की गवर्नर पायल गौड़ और सागर शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। पूर्व अध्यक्ष सपन सोढ़ी ने नई टीम को कार्यभार सौंपा। रोटरी मंडल अध्यक्षा ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौड़ और निर्मल रामदास ने डॉ. गौरव दत्ता को कॉलर पहनाकर बधाई दी। मुख्य अतिथि ने क्लब के नए सत्र के बुलेटिन का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज नारंग ने किया। त्रिवेणी दत्ता ने मुख्य अतिथि पायल गौड़ का परिचय कराया। मुख्य अतिथि ने नवकार्यकारिणी के सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विपिन सोढ़ी, बीके त्रिखा, सुनील अरोड़ा, बीबी गुप्ता, राम बाबू और राजेश मित्तल सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।