फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के सतवाई गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने घर के एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी हजारों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सतवाई निवासी राजूद्दीन पुत्र कमालुद्दीन ने बताया कि वह शुक्रवार को घर का ताला बंद करके मेरठ कचहरी में वकील से अपने काम निपटाने गया था। काम पूरा करके जब वापस लौटा तो देखा कि घर के अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखा सामान बिखरा हुआ था। राजूद्दीन ने बताया कि अलमारी में रखी लगभग 30 हजार रुपये नगद, उसके साथ छह सोने की कलाई घड़ियां तथा पत्नी और बेटी के सोने-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने चोरी की जानकारी आसपास के लोगों को दी, लेकिन किसी ने भी बदमाशों के मकान के अंदर घुसने की पुष्टि नहीं की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें