फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ज्वेलर्स को सही करने के लिए दिए थे गहने, हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में पीड़ित आशीष शर्मा ने ज्वेलर्स मूसा व इमरान को सोने के गहने सही करने के लिए दिए थे। पीड़ित ने आरोपियों से अपने गहने वापस मांगे। पीड़ित ने आरोपियों पर जेवर वापस न करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर के प्रवेश विहार निवासी आशीष शर्मा ने सदर बाजार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पीड़ित ने 8 अप्रैल 2025 को मूसा ज्वेलर्स पर रिपेयरिंग के लिए 10 ग्राम की सोने की चेन, करीब 4.5 ग्राम का मंगलसूत्र और ढाई ग्राम के सोने के टॉप्स दिए थे। दुकान पर मूसा और इमरान बैठते हैं और वही पूरा काम देखते हैं। पीड़ित के अनुसार गहने लेने के बाद दुकानदारों ने दो सप्ताह बाद आने को कहा था, लेकिन जब वह सामान लेने पहुंचा तो उसे लगातार टालते रहे। अब आरोपी गहने लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं। पीड़ित एक साल से आरोपियों की दुकान पर चक्कर काट रहा है। आरोप है कि आरोपी गहने वापस नहीं कर रहे हैं। विरोध करने पर धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें