फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुनिया भर में चमकेगी मेरठ में डिजाइन हुई ज्वेलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में डिजाइन हुई ज्वेलरी दुनिया भर में चमकेगी। इसके लिए निपुण कर्मचारी तैयार किए जाएंगे। सीसीएसयू में पहली बार ज्वेलरी डिजाइनिंग का कोर्स शुरू किया जा रहा है। छात्रों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। 40 में से 30 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि में सत्र 2024-25 के लिए बीवॉक का कोर्स शुरू किया गया है। कोर्स को संचालित करने के लिए विवि की ओर से श्रद्धापुरी स्थित एनआईजेटी इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू भी साइन किया गया है। क्योंकि एनआईजेटी इंस्टीट्यूट को केंद्र सरकार की ओर से 6 करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया गया था, ताकि वह बच्चों को प्रशिक्षित कर सकेंगे। मगर उसमें युवाओं ने कम रुचि दिखाई जिसके बाद इंस्टीट्यूट ने सीसीएसयू के साथ करार कर इसको आगे बढ़ाने का काम किया।
सीसीएसयू में शुरू हुए इस कोर्स में छात्र डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट तीनों का लाभ उठा सकते है। यदि छात्र को सर्टिफिकेट लेना है, तो वह एक साल में कर सकते हैं और डिप्लोमा दो साल व डिग्री तीन साल में पूरी करेंगे। बीकॉम हेड प्रो. बिंदु शर्मा ने बताया कि विवि की ओर से कोर्स के लिए 40 सीटें निर्धारित की गई थी, जिसमें 30 पर प्रवेश हो चुके है। यानि पहली बार में ही युवाओं ने इसमें अच्छा क्रेज दिखाया है।
विज्ञापन


हीरे की पहचान के साथ गहनों के डिजाइन भी बनाएंगे छात्र
कोर्स के दौरान जहां छात्रों को हीरे की परख करना सिखाया जाएगा। गहनों के एक से बढ़कर एक डिजाइन बनाने की कला भी सिखाई जाएगी। इतना ही नहीं छात्रों द्वारा बनाए गए डिजाइन दुनिया भर में चमक बिखेरेंगे। क्योंकि छात्रों को कोर्स करने के बाद ट्रेनिंग पर भी भेजा जाएगा।

डिजाइन के साथ दिया जाएगा टेक्नोलॉजी का ज्ञान
बीवॉक कोर्स के दौरान जहां छात्रों को कागज पर डिजाइन बनाना सिखाया जाएगा। साथ में टेक्नोलॉजी का ज्ञान भी दिया जाएगा। इसके माध्यम से वह हीरे के पहचान करने के साथ ही अपना सेटअप तैयार करने के बारे में जानकारी ले सकेंगे। कोर्स के लिए प्रति वर्ष छात्रों को 45 हजार रुपये देने होंगे।

सोने के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी के डिजाइन भी तैयार करेंगे छात्र
सोने की बढ़ती कीमत के चलते बाजार में इस समय आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी अच्छी खासी डिमांड है। इसको ध्यान में रखते हुए कोर्स के दौरान छात्रों को आर्टिफिशियल ज्वेलरी तैयार करने की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि वह अपना रोजगार भी चला सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें