फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेनानायक के घर से दस लाख के आभूषण-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित अब्दुलापुर के समीप बनी कृष्णा एन्कलेव काॅलोनी में थल सेना के सेनानायक गौरव के घर की खिड़की का शीशा तोड़कर चोरों ने दस लाख के नकदी-आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सेनानायक गौरव की जम्मू में तैनाती है। वे छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए हैं। गौरव मंगलवार को अपनी पत्नी पूजा और दोनों बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव मुजफ्फरपुर खुन्टी थाना किला परीक्षितगढ़ गए थे। अगले दिन जब वह अपने मकान पर वापस लौटे तो कमरे की खिड़की का शीशा टूटा पड़ा था। सेफ में रखे सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी गुम थी। चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का नहीं हुआ खुलासा
नौ दिसंबर को अब्दुलापुर स्थित श्रीबालाजी ज्वेलर्स की दुकान का शटर उखाड़कर लाखों के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। शास्त्रीनगर के प्रवेश विहार निवासी सराफ अंकुर रस्तौगी ने थाने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन अब तक पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें