फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सराफ व्यापारी की सदमे में मौत, बदमाशों ने दुकान से चोरी किए थे 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात

Thu, 18 Jan 2024 12:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक सराफ व्यापारी की सदमे में मौत हो गई। व्यापारी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बदमाशों ने उनकी दुकान को निशाना बनाते हुए 15 लाख के जेवरात चोरी किए थे।
विज्ञापन
सराफ व्यापारी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक सराफ व्यापारी की सदमे में मौत हो गई। करीब एक सप्ताह पहले बदमाशों ने व्यापारी की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे। वहीं, पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम निवासी विनोद वर्मा पुत्र पूरन सिंह वर्मा की बुधवार की रात सदमे से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सराफ व्यापारी की मौत की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग
घटना के बाद से ही पुलिस चोरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि तलाश जारी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें