बागपत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जेठ ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत जब पति से की तो पति ने उल्टे ही उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में जेठ और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
बता दें कि गांव में शनिवार को महिला घर में अकेली थी। उसका पति बाहर गया हुआ था। इसी समय महिला का जेठ कमरे में घुस आया। जेठ ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और जबरन उसके साथ रेप किया। जेठ ने धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो जान से मार दूंगा। पति के घर लौटने से महिला ने मामले की जानकारी दी, लेकिन पति ने उसकी एक न सुनी। पति ने उल्टे महिला की पिटाई की। पति ने कहा कि जैसे मेरा भाई कहता है, वैसे ही करो, नहीं तो जान से मार देंगे।
पढ़ें : उन्नाव जैसा एक और मामला, महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन
वहीं महिला जब पुलिस से शिकायत करने की बात करने लगी तो दोनों भाइयों ने फिर से महिला की पिटाई की। किसी तरह महिला जान बचाकर कोतवाली पहुंची और पति प्रदीप और जेठ सुधीर पुत्र तेजपाल के खिलाफ बलात्कार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी जेठ की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/