फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: घर से शादी के लिए भागे प्रेमी युगल की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 15 Jun 2019 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
सहारनपुर में घर से भागकर शादी रचाने जा रहे प्रेमी युगल की शनिवार को सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। वहीं, दोनों मृतकों के परिजनों ने एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


देवबंद कोतवाली के गांव करंजाली निवासी ब्रहम सिंह के पुत्र मोनू (27) और रास्तम निवासी चीकू की पुत्री रीतू (16) का आपस में प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। शुक्रवार की देर रात्रि दोनों बाइक द्वारा घर से एक साथ निकले थे। रात करीब डेढ़ बजे सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित मेघराजपुर गांव के समीप ट्रेक्टरट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाल आनंद देव मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पहचान होने के बाद रात्रि में ही दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

इसी दौरान दोनों मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के रोने चिल्लाने की आवाज से अस्पताल परिसर गूंज उठा। पुलिस उनके परिजनों पर पोस्टमार्टम के लिए दबाव बनाती रही। आखिर में शनिवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे। वहीं, दोनों मृतकों के परिजनों ने एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। 

कोतवाल आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मृतक किशोरी के पास से आधार कार्ड समेत अन्य कुछ कागज मिले हैं। जिन्हें वह घर से साथ लेकर निकली थी। इससे प्रतीक होता है कि दोनों घर से शादी करने के मकसद से ही निकले थे। लेकिन सड़क दुघर्टना में दोनों की मौत हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिल चुकी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें