फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंस... समय से केंद्र पर पहुंचें परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू हो रही परीक्षा, सुबह सात बजे से सेंटर पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जेईई मेंस परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से सेंटर पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुरू हो जाएगा। पहली पाली की परीक्षा नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से छह बजे तक होगी। छात्र-छात्राओं को सेंटर पर मास्क और ग्लव्ज दिए जाएंगे। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मंगलवार को होने वाली बीआर्क की परीक्षा में दोनों पालियों में तीन सौ के करीब छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सेंटर पर उचित व्यवस्था की गई है, ऐसे में छात्र-छात्राएं बिना किसी घबराहट के परीक्षा दें।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू होकर छह सितंबर तक चलने वाली परीक्षा में जिले में 4108 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया हुआ है। गंगानगर स्थित आईआईएमटी में छह दिन दोनों पालियों में परीक्षा होगी। मवाना रोड स्थित एफआईटी कॉलेज में दो सितंबर को सुबह की पाली में ही परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए लैब में कंप्यूटर की दूरी बनाई गई है। इसके अलावा गेट से लेकर लैब तक कहीं भी मैन्युअल चेकिंग नहीं होगी। छात्र-छात्राएं सुबह नौ बजे की परीक्षा में कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें। मास्क लगाकर घर से जाएं। कोई भी इलेक्टॉनिक्स गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं है। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही एंट्री दी जाएगी। 12वीं कक्षा के प्रवेश पत्र, परीक्षा के प्रवेश पत्र के अलावा अपनी आईडी आधार कार्ड भी लेकर जाएं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के सिटी कोऑर्डिनेटर एवं दीवान पब्लिक स्कूल के निदेशक एचएम राउत ने बताया कि कोविड-19 के सभी निर्देशों का छात्र-छात्राएं पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें