फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजस्व वसूली में लापरवाही पर जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी के खिलाफ भी रिपोर्ट एमडी कार्यालय भेजी, आज हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एकमुश्त समाधान योजना में लापरवाही करने और उपभोक्ताओं के साथ सही व्यवहार न करने पर अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने रेलवे रोड के जेई को निलंबित कर दिया है। उपखंड अधिकारी के खिलाफ भी जांच रिपोर्ट प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी को भेजी है। उनके खिलाफ भी बृहस्पतिवार को कार्रवाई हो सकती है।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत नगरीय वितरण खंड अंतर्गत तहसील उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रशांत कुमार की ओटीएस योजना में प्रगति निंदनीय पाई गई है। कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद उन्होंने कार्य में सुधार नहीं किया। उपभोक्ताओं की ओर से भी ठीक प्रकार से व्यवहार न किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर अवर अभियंता को उनकी ओर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में वह विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय से संबद्ध रहेंगे। अधीक्षण अभियंता की ओर से एसडीओ घंटाघर अतुल के खिलाफ भी लापरवाही की शिकायतें प्राप्त हुई थी। इस संबंध में उनकी रिपोर्ट बनाकर एमडी कार्यालय भेजी गई है। उनके खिलाफ भी आज मुख्यालय से कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधीक्षण अभियंता की ओर से बुधवार को विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में एक मुश्त समाधान योजना के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को 50 हजार से ऊपर के बकाएदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। दस हजार से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें