पूर्णाहुति के बाद आश्रम के व्यवस्थापक एवं अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्ध भैरव तंत्राचार्य महंत सहजानंद ब्रह्मचारी के सानिध्य में पिछले एक सप्ताह से आश्रम में तैयार किए जा रहे छप्पन भोग एवं 36 व्यंजन शक्ति मां शाकंभरी देवी को अर्पण किए गए। संत समाज का सानिध्य एवं ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच माता के जयघोष से पूरी शिवालिक पहाड़िया गूंज उठीं। मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार की तरफ से मंदिर की भव्य सजावट की गई। माता का शृंगार अलग ही छटा बिखेर रहा है। माता को भोग अर्पण कर भंडारा किया गया। मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार की ओर से पूर्व विधायक रानी देवलता, राणा आदित्य प्रताप सिंह, कुंवर आतुल्य प्रताप सिंह ने मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना की। उनकी तरफ से रात्रि में मां का जागरण कराया गया। श्रद्धालु देर रात तक मां के भजनों पर झूमते रहे।
डीएम आलोक कुमार पांडेय भी परिवार के साथ जयंती उत्सव में शामिल रहे। इनके अलावा ब्रह्मचारी बद्रीनाथ धाम से आए पंडित शिवानंद, अखिलेश्वर त्रिपाठी, आशुतोष, शिवम चौबे, स्वामी उदयनारायण आश्रम, स्वामी ओमकाशनंद, स्वामी रामकुमार स्वामी नारद आश्रम, स्वामी अवधेश राम लखन आश्रम, स्वामी राजेंद्र, संजय चौधरी कमेहड़ा, संजय चौधरी, शामली से आए विद्युत निगम के राजपाल रविवंशी, भवर सिंह प्रधान, अमित, अरविंद शर्मा, राजकुमार प्रधान, विभोर, नरेंद्र चौधरी करनाल, दिनेश भारद्वाज, गौरव चौहान, राहुल आत्रेय, जगदीश गुप्ता, प्रदीप पंवार, सतीश कुमार गर्ग, मंजू गर्ग, उषा त्यागी आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/