रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मेरठ की क्रांतिधरा पर आयोजित रैली के मंच से पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न देने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया।
मेरठ में आयोजित एनडीए के रैली में जयंत चौधरी ने जाटलैंड से जनता को साधने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को कल एक भव्य समारोह में भारत रत्न दिया गया। यह ऐतिहासिक था। यदि पीएम मोदी नहीं होती तो चौधरी साहब को भारत रत्न कभी न मिलता।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद जयंत चौधरी ने माइक संभाला और जनता का राम-राम से अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जानते हैं कि चौधरी चरणसिंह का क्या योगदान रहा वह बखूबी समझते हैं। प्रधानमंत्री का नाम बार-बार नौजवान ले रहे थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ चौधरी साहब ने आवाज उठाई। उन्होंने किसानों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने दादा का एक किस्सा भी मंच पर सुनाया। जयंत सिंह ने कहा कि पीएम मोदी न होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न कभी न मिलता। उन्होंने कहा कि
बल्ला और हल देकर किया पीएम मोदी का स्वागत
इससे पहले मंच पर पीएम मोदी का स्वागत भी किया। मंच पर मौजूद नेताओं ने पीएम मोदी को मेरठ बल्ला, किसान का हल और लकड़ी से बना राम मंदिर देकर स्वागत किया। इसके बाद अनुप्रिया पटेल भी पीएम मोदी के पास पहुंचीं और पीएम का अभिवादन किया। मांच पर मौजूद महिला शक्ति ने बड़ फूलमाला से पीएम का स्वागत किया।