जिला पंचायत चुनाव के लिए रालोद ने पंचायत राज कमेटी का गठन कर दिया है। हर जिले में प्रभारी जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के आवेदन लेंगे। पार्टी से जुड़े लोगों एवं किसानों-मजदूरों की लड़ाई लड़ने वाले लोगों को चुनाव में उतारा जाएगा। इसको लेकर रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।
रालोद ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्रामीण इलाकों में रालोद इस समय मजबूत भूमिका में है। जिस तरह से किसान आंदोलन में रालोद कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है, उसका असर भी पंचायत चुनाव पर साफ देखने को मिल सकता है।
जिला पंचायत सदस्य चुनाव में किसानों की बड़ी भूमिका रहती है, ऐसे में इसका भी रालोद को बड़ा फायदा मिलेगा। यही वजह है कि रालोद से जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने के लिए आवेदन की संख्या बढ़ती जा रही है।
ऑलाइन बैठक में मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों के पदाधिकारी शामिल रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने बताया कि जयंत चौधरी की तरफ से मेरठ जिले का प्रभारी तेजपाल सिंह, गाजियाबाद का प्रभारी डॉ. मेराजुद्दीन, मुजफ्फरनगर का प्रभारी हरपाल सिंह और एवं शामली जिले का प्रभारी अब्दुल्ला शेरवानी को बनाया गया। पंचायत राज कमेटी का गठन किया गया है।
जिले के प्रभारी क्षेत्र से आने वाले आवेदनों की समीक्षा करने के बाद अंतिम दो नाम क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह को भेजेंगे। इसके बाद वे उन नामों में से अंतिम नाम उपाध्यक्ष जयंत चौधरी फाइनल करेंगे।
पंचायत राज कमेटी के जिला प्रभारियों को आठ फरवरी को अपने-अपने जिलों में पहुंचकर मीटिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन बैठक में सभी जिलों के प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं पंचायत कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/