फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: राजनैतिक नहीं, सामाजिक गठजोड़ है सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन: जयंत

Sat, 30 Mar 2019 11:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन राजनैतिक गठजोड़ न होकर सामाजिक गठजोड़ बना है। उन्होंने भाजपा की नीतियों को किसान-मजदूर विरोधी बताते हुए व्यापारियों और उद्यमियों की पार्टी बताया।

विज्ञापन


शामली में शनिवार को जयंत चौधरी ने कस्बा बनत, मालेंडी, ऊन और लांक में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। बनत में जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है, लेकिन सरकार दावा करती है कि कम हुआ है। 

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में नौजवानों को गलत दिशा दी जा रही है। दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने समाज में भाईचारा कायम कराने का काम किया है। रोजगार के नाम पर युवाओं को और भुगतान के नाम पर किसानों को धोखा दिया जा रहा है। पीलीभीत में और बागपत के रोहटा में किसानों के साथ मारपीट और संत कबीरनगर में विधायक द्वारा मंत्री की पिटाई का जिक्र करते हुए भाजपा को अशोभनीय नाम से संबोधित किया। 
विज्ञापन


जयंत ने कहा कि रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह सब कुछ दांव पर लगाकर मुजफ्फरनगर से भाईचारा बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। यह गठबंधन भाईचारा बढ़ाने के लिए है। यह चुनावी समीकरण न होकर सामाजिक गठजोड़ है। उन्होंने कैराना से गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन को जिताकर चौधरी अजित सिंह का सम्मान रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें