फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खेल विश्वविद्यालय पहुंचे जयंत चौधरी, निर्माण कार्यों की ली समीक्षा, खिलाड़ियों के भविष्य पर हुई चर्चा

Sat, 25 Apr 2026 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सलावा स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दौरा कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को गुणवत्ता व समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में बन रहे मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमिता जयंत चौधरी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
विज्ञापन

 

दौरे के दौरान मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि जल्द से जल्द यह विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को समर्पित किया जा सके।


निर्माण कार्यों की प्रगति पर हुई समीक्षा

विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने मंत्री को परियोजना की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि परिसर में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आवास और खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

विज्ञापन

 

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर

समीक्षा बैठक के दौरान जयंत चौधरी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।


खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा संस्थान

बैठक के दौरान खेल अवसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और खिलाड़ियों के लिए विकसित की जा रही व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें