फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Kishori Event: मेरठ में आज जया किशोरी का विशेष आध्यात्मिक सत्र, जीवन में सकारात्मक बदलाव पर होगा मंथन

Fri, 17 Oct 2025 12:01 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी आज मेरठ में ‘जीवांजलि विचारों से बदलाव तक’ विषय पर विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में शाम छह बजे से होगा, जिसमें आस्था, प्रेरणा और आत्मबल पर चर्चा होगी।

 

विज्ञापन
जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी मेरठ में शुक्रवार (17 अक्तूबर) को ‘जीवांजलि विचारों से बदलाव तक’ विषय पर आयोजित विशेष आध्यात्मिक सत्र को संबोधित करेंगी। इस विशेष सत्र का आयोजन सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में शाम छह बजे से होगा।

विज्ञापन


इस दौरान आस्था, ज्ञान और आत्मबल से भरपूर प्रेरणादायक बातें होंगी। सकारात्मक सोच के साथ जीवन को खुशहाल बनाने पर चर्चा होगी। शहर के विशिष्ट लोगों की मौजूदगी रहेगी। अमर उजाला और नीरज मित्तल पायल फर्नीचर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश सिर्फ आमंत्रण पत्र के माध्यम से होगा।

यह भी पढ़ें: UP: चंद्रशेखर बोले-जिपं चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी आसपा, बदर अली समेत 500 से ज्यादा लोग पार्टी में शामिल
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अमर उजाला के पाठक क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन के जरिए एंट्री पास फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। एंट्री पास सीटों की उपलब्धता के अनुसार सीमित संख्या में दिए जाएंगे।

जया किशोरी लोगों को जागरूक कर रही हैं कि जीवन बेहतर तरीके से कैसे जीना है। - सीए संजय जैन, सचिव, महावीर अकादमी 
जया किशोरी की बातें लोगों को इतनी प्रभावित करती हैं जैसे अंधकार में प्रकाश मिल गया हो। - अमित गर्ग मूर्ति, सह संयोजक, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, भाजपा
जया किशोरी के विचार लोगों को काफी प्रभावित करते हैं और उन्हें बेहतर जीवन की प्रेरणा देते हैं। - डॉ. अंशुल विश्नोई, एसआरएस सर्जिकल सेंटर 
जया किशोरी का कार्यक्रम कराना सराहनीय है। यह लोगों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। - डॉ. पूजा चौधरी, मायरा फाउंडेशन 
जया किशोरी लोगों को आत्मसंतुलन की सीख देती हैं। उन्हें सुनकर लोगों का तनाव दूर हो जाता है। - अरुण कुमार अग्रवाल, फाउंडर एवं सीईओ चिल्ड्रन चॉइस पब्लिकेशन
 
ये हैं प्रमुख सहयोगी :
नीरज मित्तल पायल फर्नीचर, पिंकी चिन्योटी पंकज अनेजा (यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन), मीरा ज्वैल हाउस, वृंदम लेडीज क्लब, महावीर यूनिवर्सिटी, मायरा फाउंडेशन, चिल्ड्रेन च्वाइस पब्लिकेशन प्रा. लि., ऋषभ एकेडमी, अमित गर्ग (मूर्ति), एपेक्स ग्रुप, डॉ. अंशुल बिश्नोई, राधा गोविंद बैंकट एण्ड कैटर्स, रामचंद्र सहाय आनंद स्वरूप, पं. आलोक कुमार गौतम, विश्नोई आटोमोबाइल्स, पंडित आदेश फौजी, काले कुल्फी वाले, हीरा एडवरटाइजिंग आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें