मेरठ। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए मेरठ जनपद में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूर्वाहन साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक की पाली में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने 12 अधिकारियों की तैनाती की है। किसान इंटर कॉलेज गोटका में बीईओ सरूरपुर सुदर्शन लाल, सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना में नगर शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन सक्सेना, डीएमजी इंटर कॉलेज डोरली में बीईओ दौराला शिवकुमार, जवाहर इंटर कॉलेज छोटा मवाना में बीईओ मवाना त्रिवेंद्र कुमार, जीआईसी हस्तिनापुर में बीईओ हस्तिनापुर कमलराज को तैनात किया है।
इसी तरह से जीजीआईसी परीक्षितगढ़ में बीईओ परीक्षितगढ़ सुरेंद्र सिंह गौड़, चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा में बीईओ माछरा कुसुम सैनी, एसएसएसएस इंटर कॉलेज रासना में बीईओ रोहटा विनोद वर्मा, गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज पांचली खुर्द में बीईओ जानी रिचा शर्मा, जीआईसी मेरठ में बीईओ नगर अजय कुमार, दुर्गाबाड़ी एबी गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर में बीईओ रजपुरा सुरेंद्र सिंह और जनता इंटर कॉलेज खरखौदा में बीईओ खरखौदा सत्येंद्र पाल के तैनात किया गया है। छह अधिकारी आरक्षित रखे गए हैं। सचल दस्ते में एडीआईओएस कृष्णकुमार और बीएसए आशा चौधरी शामिल है।