फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेवलिन स्टार अन्नू रानी आज बॉक्सर साहिल संग लेंगी सात फेरे

विज्ञापन
भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। मेरठ के बहादुरपुर निवासी जेवलिन स्टार अन्नू रानी मंगलवार को हरियाणा के रोहतक निवासी किक बॉक्सिंग खिलाड़ी साहिल भारद्वाज के संग सात फेरे लेंगी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गांव के सामने ही गंगनहर पटरी स्थित द गॉड्स पैलेस रिजॉर्ट में शादी समारोह होगा। इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर को रोहतक में रिसेप्शन होगा। इसमें कई केंद्रीय व राज्यमंत्री शामिल होंगे।
अन्नू रानी अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। वह दो बार ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने पहली ही प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। 2019 की विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला भाला फेंक खिलाड़ी बनीं। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022 में कांस्य पदक और एशियाई खेल 2023 में स्वर्ण पदक जीतकर वह भारत की शीर्ष जेवलिन थ्रोअर्स में शुमार हो गईं। इसके साथ ही 60 मीटर क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे शामिल
अन्नू रानी के भाई उपेंद्र ने बताया कि अन्नू की शादी हरियाणा के रोहतक निवासी किक बॉक्सिंग एथलीट साहिल भारद्वाज के साथ हो रही है। साहिल भी नेशनल खेलों में कई बार चैंपियन रह चुके हैं। मंगलवार को शादी और बुधवार को रोहतक में रिसेप्शन होगा। यहां मेरठ में सभी सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों को न्योता भेजा गया है। घर पर भी रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। शादी बिना दान दहेज के सादे तरीके से की जाएगी। वहीं, रिसेप्शन में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनेश फोगाट, विजय कुमार, अविनाश, केंद्रीय मंत्री समेत आदि लोग शामिल होंगे।

भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें