फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रन फॉर पीस दौड़ में जतिन और मन्नू अव्वल

Sun, 03 May 2026 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभारती विश्वविद्यालय में बहुजन सशक्तिकरण संघ ने किया आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। रविवार को सुभारती विश्वविद्यालय में बहुजन सशक्तिकरण संघ ने रन फॉर पीस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बालक वर्ग में जतिन और बालिका वर्ग में मन्नू मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि धावक अंकुर और विशिष्ट अतिथि राजकुमार सागर ने बहुजन सशक्तिकरण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचंद के साथ हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग में विनय ने दूसरा और संदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में प्रियंका दूसरे और पारुल यादव तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को अतिथियों ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के राष्ट्रीय सचिव नवीन गौतम ने किया, जबकि प्रदेश सचिव सुरेंद्र खेड़ा ने उद्घोषक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ और नोएडा आदि स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बहुजन सशक्तिकरण संघ के कई पदाधिकारी, सदस्य और कोच मिंटू सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी आयोजन में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें