फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमीन विवाद में फंसा नाले का निर्माण, चार माह से अधूरा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका क्षेत्र में दौराला मार्ग पर प्रस्तावित नाले का निर्माण कार्य भूमि विवाद के कारण अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य कर रही फर्म वेदिका हैंडीक्राफ्ट एंड संस की प्रोपराइटर रेनू गुप्ता ने इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पालिका प्रशासन ने विवादित भूमि का चिह्नांकन नहीं कराया, जिससे निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। फर्म के अनुसार जल निकासी के लिए निकाली गई निविदा के तहत पेट्रोल पंप के सामने से कुशल कृषि सेवा केंद्र तक नाला निर्माण का कार्य उन्हें सौंपा गया था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद दौराला श्मशान मार्ग से धर्म कांटे के पास तक भूमि को लेकर विवाद सामने आ गया। फर्म का कहना है कि इस संबंध में कई बार पालिका अधिकारियों से साइट क्लियर कराने और भूमि चिह्नित करने का अनुरोध किया गया लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू गुप्ता के अनुसार विवादित हिस्से को छोड़कर अन्य स्थानों पर नाला निर्माण कार्य लगभग चार माह पहले पूरा किया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का समाधान न होने से कार्य अधूरा है और भुगतान भी लंबित है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि पालिका प्रशासन को शीघ्र भूमि चिह्नांकन और साइट क्लियर कराने के निर्देश दिए जाएं ताकि शेष कार्य पूरा हो सके। साथ ही यदि किसी कानूनी बाधा के चलते निर्माण संभव नहीं है तो अब तक किए गए कार्य को पूर्ण मानते हुए भुगतान जारी कराने की भी मांग की गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने एसडीएम सरधना को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें