फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में जाट, लगाया जाम

Sun, 21 Feb 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार दोपहर जाटों ने मवाना रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन का असर शनिवार को मेरठ में भी देखने को मिला। मवाना रोड रजपुरा चौराहे पर रजपुरा गांव प्रधान विपिन चौधरी के नेतृत्व में जाट नेता सुबह ग्यारह बजे धरने पर बैठ गए। इस दौरान जाटों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

इस बीच वहां जाम लग गया। सूचना पर गंगानगर इंस्पेक्टर एके सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब 20 मिनट जाम लगा रहा। मौके पर जयवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह , योगेंद्र सिंह, सोदान सिंह, छोटे लाल सिवाच, दिवालर सिंह, दिनेश कुमार, भूरे, सतपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, मानवेंद्र, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम का पुतला जलाया
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सरधना रोड पर पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। समिति के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अमरदीप पंवार के नेतृत्व में जाट युवा शनिवार को सरधना रोड पर एकत्र हुए।

यहां नरेंद्र मोदी और हरियाणा के सीएम खट्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमर दीप पंवार, मनोज जिटौली, अनिल मंत्री, रामभूल प्रधान, सुनील, जितेंद्र, विपुल चौधरी, अमित सौलंकी, आदि उपस्थित रहे।

सांसद का करेंगे घेराव, लगाएंगे जाम
आरक्षण मामले को लेकर रालोद रविवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल के घर का घेराव करेगी। वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह ने बताया कि रालोद हमेशा से ही जाटों के हक की लड़ाई लड़ती आई है। हरियाणा सरकार जाटों की आवाज दबाना चाहती है, रालोद ऐसा नहीं होने देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रविवार को सांसद के घर का घेराव करने के साथ ही कार्यकर्ता रोहटा रोड, सरूरपुर, जानी, दौराला, मवाना आदि ब्लॉकों की सड़कों पर जाम लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें