राष्ट्रीय जाट महासभा की बैठक में लिया निर्णय
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के सामने स्थित राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के कैम्प कार्यालय पर महासभा की ओर से एक बैठक सोमवार को की गई। इस दौरान महासभा के सभी पदाधिकारियों ने 12 अक्तूबर को दिल्ली में जाट आरक्षण को लेकर पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरवीर सिंह सुमन ने बताया कि बैठक में देश भर से आए 15 जाट संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ने कहा कि 12 अक्तूबर को केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली में किसान घाट से श्रद्धांजलि अर्पित कर संसद भवन तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने संगठन के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल, नितिन अत्री, नीरपाल चौधरी, गजेंद्र पायल आदि मौजूद रहे।