फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 43 साल में 4 जनवरी... तीसरी बार सबसे सर्द रहा, पारा 12 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
43 साल में 4 जनवरी... तीसरी बार सबसे सर्द रहा, पारा 12 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन

मोदीपुरम। सर्दी का बढ़ता रौद्र रूप रिकार्ड तोड़ रहा है। पिछले 43 साल के आंकड़ों में 4 जनवरी तीसरी बार सबसे सर्द रहा है। अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ठंड का असर अभी बृहस्पतिवार (आज) को भी ऐसे ही देखने को मिलेगा। अभी कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी।
पहाड़ों पर पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड का ही सामना मेरठ वासियों को भी करना पड़ रहा है। गलन वाली सर्दी के बीच हवाएं शरीर को चीरते हुए निकल रही हैं, जिससे सर्दी में न दिन में चैन है और न ही रात में सुकून मिल रहा है। सुबह के समय कोहरा फिर दिन में चल रही सर्द हवाएं सर्दी को बढ़ा रही हैं। मौसम कार्यालय ने दिन का अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 1980 से लेकर 2023 के मौसम विभाग के आंकड़ों में तीसरी बार चार जनवरी सबसे सर्द रहा। 1991 में 11.8 और 2004 में 12 और 2023 में 12 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

000
आठ दिन में 8.7 डिग्री गिरा दिन का तापमान
मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि कड़ाके की सर्दी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अधिकतम तापमान में पिछले आठ दिन में 8.7 डिग्री की गिरावट आई है। लगातार सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह के समय कोहरा और फिर सूरज के दर्शन न होने से ठंड का अहसास बढ़ रहा है। बुधवार को भी दिन भर शहरवासी कांपते हुए नजर आए।
000
सूरज न निकलने से बढ़ रही ठंड
मोदीपुरम। जब लगातार सर्दी हो और सूरज के दर्शन कम हो तो सर्दी मारक हो जाती है। सर्दी का अहसास तेजी से बढ़ जाता है। साथ ही दिन रात के तापमान में अंतर कम होने से ठिठुरन और गलन वाली सर्दी का अहसास और दिखने लगता है। इस समय सुबह और शाम के साथ-साथ दिन में भी ऐसे ही देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

000
जयभीमनगर : एक्यूआई 300 दर्ज
मोदीपुरम। शहर का एक्यूआई 248 दर्ज किया गया है। फिर से एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से नीचे आ गया है। गाजियाबाद का 317 दर्ज किया गया है जबकि बागपत और मुजफ्फरनगर का भी काफी कम हो गया है। शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषित जयभीमनगर रहा है यहां का एक्यूआई 300 दर्ज किया गया है। बेगमपुल का 296 और गंगानर 240 और पल्लवपुरम 196 दर्ज किया गया है।
चार दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 16.2 5.5
2 14.8 9.4
3 14.0 6.8
4 12 6.1
सीजन में सबसे सर्द दिन
25 दिसंबर 13.4
26 दिसंबर 14.0
27 दिसंबर 15.7
29 दिसंबर 16.2
30 दिसंबर 17.6
31 दिसंबर 18.4
1 जनवरी 16.2
2 जनवरी 14.8
3 जनवरी 14
4 जनवरी 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें