फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर कूच पर पहरा: मेरठ में भारी पुलिस बल तैनात; वाहनों की चेकिंग, सौ से ज्यादा विपक्षी नेता नजरबंद

Sat, 10 Oct 2026 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को लेकर मेरठ की सीमाओं पर नाकाबंदी और वाहनों की चेकिंग तेज की गई। काशी और सिवाया टोल प्लाजा समेत प्रमुख मार्गों पर पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात हैं। विपक्षी दलों, किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के 100 से अधिक नेताओं को नजरबंद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
मेरठ में काशी टोल पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित सीजेपी के आंदोलन को लेकर मेरठ में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दिल्ली जाने वाले लोगों को रोकने के लिए प्रमुख हाईवे, जिले की सीमाओं और टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस, पीएसी और आरएएफ की तैनाती के साथ सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए विपक्षी दलों, किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के 100 से अधिक नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई को लेकर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें:

Trending Videos

मेरठ में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीमाओं और टोल प्लाजा पर कड़ा पहरा, दिल्ली जाने वाले वाहनों की जांच
जंतर-मंतर पर आंदोलन के ऐलान के बाद मेरठ पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में युवाओं के आंदोलन में शामिल होने की बात कहे जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने भी मेरठ के डीआईजी और एसएसपी से संपर्क किया है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने काशी और सिवाया टोल प्लाजा पर पीएसी, आरएएफ के साथ एसपी सिटी और एसपी देहात की ड्यूटी लगाई है। काशी टोल प्लाजा पर तीन थानों के करीब 40 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि मोइद्दीनपुर बॉर्डर पर लगभग 30 पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। सभी सर्किल के सीओ को भी अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सभी सीमाओं पर नाकेबंदी की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस, सपा और अन्य संगठनों के नेताओं पर नजरबंदी की कार्रवाई
प्रदर्शन से पहले मेरठ में विपक्षी दलों, किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के 100 से अधिक नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी के मुताबिक, जिला और पूर्व जिला अध्यक्षों समेत करीब दो दर्जन पदाधिकारियों को नजरबंद किया गया। इनमें हरिओम त्यागी, शबीह खान, मुर्सलिम चौहान, रिहानुद्दीन, नवीन गुर्जर, अवनीश काजला, मूलचंद भाटी, विजय त्यागी, तरुण मलिक, रुस्तम सैफी, नासिर त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, एसके शाहरुख और भूरे मुंडाली के नाम शामिल हैं।

खरखौदा में दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हरिओम त्यागी के मकान पर नजरबंद किया गया। वहीं, नौचंदी क्षेत्र की कांग्रेस नेता रीना शर्मा को बृहस्पतिवार रात हाउस अरेस्ट किया गया था। शुक्रवार को कांग्रेसी नौचंदी थाने पहुंचे और धरना दिया। इसके बाद पुलिस उनके घर से हट गई और उन्हें नजरबंद नहीं करने की बात कही गई।

मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल को लालकुर्ती पुलिस ने पीएल शर्मा रोड स्थित उनके आवास पर नजरबंद किया। कंकरखेड़ा निवासी शैंकी वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें फोन कर घर आने और नजरबंद होने का दबाव बना रही है।

मेरठ में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सपा और अन्य संगठनों के नेताओं के घरों पर भी निगरानी
सरधना पुलिस ने सपा नेता निजाम अंसारी के आवास पर रात से निगरानी रखी। अंसारी ने इसे नजरबंदी बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना संवैधानिक अधिकार है। इस कार्रवाई पर सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, हाजी तैय्यब, शाहवेज अंसारी, शहीद मलिक और शहीद अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

नजरबंद किए जाने की जानकारी जिन अन्य नेताओं के संबंध में सामने आई है, उनमें सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गूमी, फुरकान चौधरी, मुकेश सिद्धार्थ, हिमांशु सिद्धार्थ, प्रदीप कसाना, किशन सिंह जाटव, अभिषेक भाटी और सिद्धांत सिंह जाटव शामिल हैं। इनके अलावा आसपा नेता मोहम्मद फईम रंगरेज, आशीष हरित, बहुजन जनता दल के अतुल खोडावाल, एनएसयूआई के रोहित राणा, समाजसेवी महबूब सोलाना, आजाद अधिकार सेना के मास्टर अब्दुल अजीज और भाकियू टिकैत से जुड़े आमिर प्रधान के नाम भी सामने आए हैं।

भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र सूद, गौतम, जयप्रकाश, शैलेंद्र सिंह, रवि नागवंशी, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन और छात्र नेता तरुण रामनगर को भी नजरबंद किए जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

मेरठ में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी में भी सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी
आंदोलन के मद्देनजर मेरठ में कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी परिसर में भी प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किया गया है। इसे देखते हुए दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस-प्रशासन प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें