फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर कैमरे के सामने खुलकर बोले चंद्रशेखर आजाद, एक नजर में पढ़ें पूरी खबर

Sun, 21 May 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे चंद्रशेखर
विज्ञापन
सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के विरोध में रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंची भीम आर्मी की सेना ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खास बात यह कि प्रर्दशन में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण भी मौजूद थे। कई हजारों की संख्या में पहुंचे भीम आर्मी के युवाओं ने आजाद के ऊपर यूपी सरकार की तरफ दर्ज मुकदमा हटाने और सहरानपुर हिंसा के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मांग की। इतना ही नहीं बल्कि भीम आर्मी के प्रदर्शन को दूसरे दलित संगठनों ने भी पूर्ण समर्थन दिया।   
विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया कैमरे के सामने कहा कि सहारनपुर में दलितों पर अत्याचार किया गया उनके घर जलाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लूटपाट के दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। मामले को तूल देने में पुलिस और प्रशासन दोनों की मिलीभगत है। भीम सेना पर दर्ज मुकदमों के बारे में चंद्रशेखर ने कहा, 'पूरा मामला झूठा है। समुदाय विशेष के लोगों को बचाने के लिए यह सब किया गया है।' 
विज्ञापन

कैसरे के सामने खुलकर बोले चंद्रशेखर

जंतर-मंतर पर भीम आर्मी का प्रदर्शन
वहीं चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया कि अगर भीम आर्मी दोषी है तो पुलिस को सबूत लाने चाहिए। दूसरी तरफ प्रर्दशनकारियों ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार को दलितों की कोई चिंता नहीं है। भाषण देने के अलावा जमीनी स्तर पर दोनों ने कोई बदलाव नहीं किया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारों का असली दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अधिक संख्या में भीड़ इकट्ठा करने के लिए भीम आर्मी ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। लगातार फेसबुक व व्हाट्सअप पर ग्रुप बनाकर लोगों से जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की गयी थी। वायरल किए गए वीडियो में देश भर में दलितों पर हो रहे अत्याचार का दावा करते हुये जंतर-मंतर पर जुटकर इंसाफ की मांग करने को कहा गया था। खास बात यह है कि इस अपील का रविवार को जंतर-मंतर पर असर भी देखने को मिला। क्योंकि कई हजारों की संख्या में युवा आज दिल्ली पहुंचे और भीम आर्मी को पूर्ण समर्थन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें