फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी गंगनहर पुल सात घंटे जाम

विज्ञापन
लावड़ - कस्बे में लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर जानी गंगनहर पुल पर शनिवार को करीब सात घंटे जाम लगा रहा है। पूरे दिन बारिश के बीच पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही है। जाम में फंसकर यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का दिन होने के कारण शनिवार सुबह से ही कांवड़ मार्ग पर वाहनों की संख्या रोज की अपेक्षा ज्यादा रही, जिस कारण जानी गंगनहर पुल के पास स्थित मेरठ बागपत कांवड़ मार्ग चौराहे पर सुबह दस बजे से ही जाम लग गया। सुबह लगा जाम शाम को पांच बजे के बाद खुला। मौके पर मौजूद रही पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही। इस दौरान चौराहे के चारों और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें