फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाजियाबाद के लिए.... योग प्रतियोगिता में जनहित कॉलेज प्रथम

विज्ञापन
ए एस पी जी में योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। एएस पीजी काॅलेज में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध 19 महाविद्यालयों की महिला व पुरुष टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश योगासन एवं स्पोटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्तर प्रदेश योगासन एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अधिकारी निर्णायक की भूमिका में रहे। महिला वर्ग में जनहित काॅलेज गाजियाबाद ने प्रथम, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय ने द्वितीय और वीएम एलजी काॅलेज गाजियाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा में संजय गांधी काॅलेज सरूरपुर ने प्रथम, वीआईटी काॅलेज मेरठ के आशीष सहरावत ने द्वितीय और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डाॅ. कुलदीप मलिक व डाॅ. नीतू सिंह ने किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रो. सचिन कुमार, प्रो. रक्षा गुप्ता, डाॅ. अमरीता कुमारी, डाॅ. राबिन सिंह, डाॅ. राजेश गौतम, डाॅ. मोहम्मद नसीम सिद्दीकी, डाॅ. मीनू सिंह, डाॅ. रेनू, अजय सिंह धामी, डाॅ. रेखा, डाॅ. कोमल, मुकुंद, सोनिया, विष्णु गुप्ता, नवीन आदि उपस्थित रहे।

ए एस पी जी में योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें