फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janata Curfew: पांच बजते ही मेरठ में लोगों ने बजाई ताली और थाली, कॉलोनियों से गूंजी घंटियों की आवाज

Sun, 22 Mar 2020 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
janata curfew - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिल रहा है। लोग पूरी तरह घरों में कैद हैं। वहीं पांच बजते ही मेरठ में लोगों ने बजाई ताली और थाली, कॉलोनियों से गूंजी घंटियों का आवाज से गूंज उठा। 

 
विज्ञापन

2 of 8
janata curfew - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को लेकर जनता कर्फ्यू  के दौरान पांच बजते ही पूरा नगर शंख, घंटे-घडिय़ाल, थाली व तालियों से गूंज उठा। जिधर देखों उधर ही छतों व घरों के बाहर लोग ताली व थाली बजानें में जुटे थे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी नगर की गली-गली में घूमकर उनका अभिवादन कर रहें थे।

 टीपी नगर के उमेश बिहार में भी शाम को पांच बजते ही महिला पुरुष व बच्चे तालियों थालियों के साथ अपने घरों से बाहर निकले और ताली व थाली बजाई।
विज्ञापन

3 of 8
janata curfew - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही पांच बजें वैसे ही नगर में जगह-जगह घंटे-घडिय़ाल, थालियां, शंख, तालियां बजनी शुरू हो गई। मंदिरों में पुजारियों ने शंख व घंटे बजाये। नगर में जिधर देखों उधर ही छतों पर महिलाओं, पुरूषों की भीड़ लगी थी। लोग तालियां बजा रहें थे। एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह, एसएसआई धुरेंद्र सिंह व पुलिस की गाडिय़ा सायरन बजाते हुये गली-मौहल्लों में जाकर लोगों का अभिवादन कर रही थी।

4 of 8
janata curfew - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में सभी के घरों से थालियां ताली बजने की आवाजें सुनायी पड़ीं। चारों और देश के लिए लोग मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू को लोगों ने सिर माथे पर लिया। शहर से लेकर गांव तक सुनाई दी ध्वनि। सहारनपुर के पुराने नगर इलाके में भी थाली बजी। पुराने नगर में लोग अपनी छत और बालकनी में खड़े थालियाँ व ताली बजा रहे थे। 
 
विज्ञापन

5 of 8
janta curfew - फोटो : अमर उजाला
रामपुर मनिहारान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर थाली बजाकर मुस्लिम युवकों ने देश के देश के कर्मवीरों का स्वागत किया। ।

शाम पांच बजे कोरोना वायरस जैसी महामारी में लगातार अपना सहयोग दे रहे और देश की जनता को इस बीमारी से प्रेरित करने के लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, और प्रसाशनिक विभाग के लोगों का देश की जनता ने अपने घर के बाहर श्ंखनाद कर हार्दिक आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

6 of 8
Janta curfew - फोटो : अमर उजाला
बागपत में पुलिस की गाड़ियां अजितनाथ मंदिर, भगवान महावीर मार्ग, नया बाजार, फूंस वाली मस्जिद, कोताना रोड़, गुराना रोड़, बड़का रोड़, रामबाग कालोनी, बिनौली रोड़, मधुबन कालोनी, बिजरौल रोड़ व अन्य मौहल्लों से गुजरी तो लोगों ने पुलिसकर्मीयों का घंटे-घड़ियाल बजाकर उनका स्वागत किया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
Janta curfew - फोटो : अमर उजाला
लौहड्डा शिव मंदिर के सरंक्षक पंडित दिनेश तिवारी ने बताया कि एक साथ घंटे-घडियाल, शंख, तालियां आदि बजानें से वायुमंडल में नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होता है। उन्होने मोदी के इस आहवान की सराहना की।
 
विज्ञापन

8 of 8
janta curfew - फोटो : अमर उजाला
ताली, थाली बजाने में शहर के लोगों ने एकता दिखाई और मिलकर शहर के गली मोहल्लों में ताली और थाली बजाई। गौरतलब है कि देश भर में कोरोना से पीड़ित मरीजों के सेवा में लगे खासकर चिकित्सकों भारत के लोगों ने जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बजे ताली और थाजी बजाकर स्वागत किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें