फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जून से चलेंगी जनशताब्दी और नंदा देवी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देश धीरे-धीरे अनलॉक होने लगा है। इसी को देखते हुए रेलवे ने भी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। मेरठ से गुजरने वाली ट्रेनों को 14 जून से शुरू किया जा रहा है। इसमें नई दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली जनशताब्दी और देहरादून से कोटा तक चलने वाली नंदा देवी स्पेशल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रयागराज से उधमपुर तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन का संचालन भी 14 जून से शुरू होगा। हालांकि, अभी इसे 22 जून तक ही चलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

शिक्षक सम्मान के लिए सीबीएसई ने मांगे आवेदन
मेरठ। शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर सम्मान के लिए सीबीएसई ने शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। शिक्षक सम्मान पाने वाले शिक्षक को मेरिट सर्टिफिकेट और 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पूरी जानकारी सीबीएसई की वेबसाइट से ली जा सकती है। सीबीएसई की तरफ से सभी स्कूलों को गाइड लाइन भेज दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें