फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमला: खाप चौधरी बोले, पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे सरकार

Fri, 15 Feb 2019 07:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
खाप चौधरियों ने कहा पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलवामा हमले में शहीद जवानों की शोकसभा में किसान और खाप चौधरियों ने एकजुट होकर कहा कि अब वक्त आ गया है कि सरकार जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों का सफाया करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे।

विज्ञापन

 
बहावड़ी गांव में किसान यूनियन की शोकसभा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। दो मिनट का मौन रखते हुए प्रार्थना की। घायलों जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। बाबा श्याम सिंह और किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कहा कि आतंकियों की इस कायराना हरकत को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधान मंत्री और गृहमंत्री से मांग की कि ठोस कदम उठाकर पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया जाए जो पूरी दुनिया में मिसाल बन जाए। आतंकी हिंदुस्तान के नाम से भी डरें। लांक थांबेदार बाबा रविंद्र मलिक ने कहा की अब सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। शोकसभा में भारतवीर, जयपाल सिंह, कुलदीप लाला, जगवीर फौजी, नैन सिंह मलिक, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें