फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनी बोले- जेलों में बंद कैदियों को अंतरिम जमानत पर किया जाए रिहा, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

Tue, 12 May 2020 09:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • कोरोना से बचाव को जेलों में बंद कैदियों को रिहा किया जाए: मदनी
  • जमीयत उलमा-ए-हिंद ने हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर किया अनुरोध 
  • कहा- सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकारों को आदेश करे कि जेल से कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए
विज्ञापन
मौलाना सैय्यद अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की प्रसिद्ध आर्थर रोड और बाईकला जेल में बंद आरोपियों व जेल स्टाफ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आने के बाद जमीयत उलमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर अनुरोध किया है कि वे राज्य सरकारों को आदेश करे कि जेल से कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए। ताकि उन्हें कोरोना के खतरे से बचाया जा सके।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जमात के मसले पर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि जमीयत का यह इतिहास रहा है कि उसने हमेशा धर्म से ऊपर उठकर मानवता के आधार पर धार्मिक भेदभाव के किए बिना सभी के लिए काम किया है। मदनी ने कहा कि कोरोना वायरस से रक्षा के लिए देश की जेलों में वर्षों से सजा काट रहे कैदियों की रिहाई के संबंध में जो महत्वपूर्ण याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है, उसमें भी सभी कैदियों की रिहाई का अनुरोध किया गया है, लेकिन अफसोस तो यह है कि देश के बेलगाम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने इस महामारी को भी धार्मिक रंग देने में संकोच नहीं किया, लगातार यह प्रचार किया गया कि यह महामारी मुसलमानों ने फैलाई है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें